असम राइफल्स ने बरामद कर निष्क्रिय किया IED, आतंकी साजिश नाकाम

Sandesh Wahak Digital Desk: असम राइफल्स और वांगू पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में मणिपुर के काकचिंग जिले में एक बड़े आतंकी खतरे को सफलतापूर्वक टाल दिया है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को वांगू लमखाई रोड के पास से 8.467 किलोग्राम का एक खतरनाक आईईडी (IED) बरामद किया और उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

असम राइफल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस ऑपरेशन की जानकारी और तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि बम डिस्पोजल विशेषज्ञों ने बेहद कुशलता से इस आईईडी को निष्क्रिय किया, जिससे नागरिकों की जान को बड़ा खतरा टल गया।

बरामद किए गए इस विस्फोटक उपकरण में टीएनटी (TNT), स्प्लिंटर्स, स्क्रू और एक डेटोनेटर जैसे खतरनाक सामान शामिल थे। यदि यह आईईडी फटता तो बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता था।

Also Read: तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी जनशक्ति जनता दल, महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.