Siddharth Nagar: व्यापारियों की बैठक में समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने गुरुवार को महादेवा बाजार में व्यापारियों की बैठक में कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन किसी पद या रुतबे के लिए नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा और सुरक्षा के लिए बना है। उन्होंने कहा कि मैं कोई नेता या अधिकारी नहीं, आपका सेवक हूं और हमेशा रहूंगा।
संगठन के लिए मिला व्यापारी समाज का समर्थन
बैठक में व्यापारी वर्ग ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में भरोसा जताया। व्यापारियों ने अध्यक्ष जी, हम आपके साथ हैं के नारे लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल जीवंत कर दिया।

हर समस्या पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा
अजय कसौधन ने मंच से ही जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर बात कर, समस्याएं सामने रखीं और तत्काल हल कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, जो भी परेशानी सामने आएगी, संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा। हम सिर्फ बातें नहीं, समाधान लेकर आएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कसौधन, नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, नगर महामंत्री मोहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: ICC का बड़ा फैसला, टेस्ट क्रिकेट में आया ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम

