Health Tips: हीटवेव में अस्थमा मरीज रखें खास ख्याल, जानें डॉक्टर की जरूरी सलाह

Health Tips: भीषण गर्मी और लू के मौसम में अस्थमा मरीजों की सेहत पर सीधा असर पड़ सकता है। अस्थमा एक दीर्घकालिक श्वसन रोग है जिसमें गर्म हवाएं, धूल, प्रदूषण और उमस मिलकर सांस से जुड़ी समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकते हैं। ऐसे मौसम में अस्थमा के लक्षणों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाती है, जिससे मरीज को सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हीटवेव में क्यों बढ़ता है खतरा

गर्मी के मौसम में वायु प्रदूषण और ओजोन का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है, जो अस्थमा रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही वातावरण में बढ़ी हुई उमस और तापमान सांस लेने में कठिनाई पैदा कर सकते हैं।

कैसे रखें खुद का ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार, अस्थमा मरीजों को गर्मी के इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

दवाइयों का नियमित सेवन करें: डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को समय पर लें और इन्हेलर हमेशा साथ रखें।

मास्क का उपयोग करें: बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, ताकि धूल और प्रदूषक तत्वों से बचाव हो सके।

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें: घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर फायदेमंद हो सकता है।

हाइड्रेटेड रहें: दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहे।

घर के अंदर ही रहें: लू से बचाव के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और घर में ही रहें।

हल्की एक्सरसाइज करें: डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से हल्की-फुल्की सांस संबंधित एक्सरसाइज करें। यह फेफड़ों को मजबूत करने में मदद करती हैं।

Also Read: Health Tips: पाचन तंत्र और आंतों के लिए है वरदान लोटे से पानी पीना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.