अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने राजनाथ से की मुलाकात
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के सफल मिशन के बाद गुरुवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इससे पहले, उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलकर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी थी।
शुक्ला एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे। नासा के इस मिशन को पूरा करने के बाद वह 15 जुलाई को धरती पर लौटे थे। उनका यह मिशन भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में शुभांशु शुक्ला की सराहना करते हुए कहा था कि उनकी सफलता न सिर्फ एक मिशन की जीत है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
Also Read: Kanpur News: गंगा बैराज के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

