आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, LG ने भंग की विधानसभा

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं।

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

भाजपा के नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले सप्ताह विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमत्री बनी थी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं।

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सातवीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है। बीजेपी ने अपनी जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी जल्द ही अपने विधायक दल की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करेगी।

Also Read: छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.