Auraiya News: रिश्वत लेते पकड़े गए SDM, वायरल हुआ CCTV फुटेज, DM ने छीना चार्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के औरैया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सदर तहसील के एसडीएम राकेश कुमार का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिसमें वह कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम को उनके पद से हटा दिया है।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो एसडीएम के सरकारी दफ्तर का है। इसमें मंडी सचिव एक लिफाफा एसडीएम की टेबल पर बने रैक में रखता है। कुछ देर बाद एसडीएम राकेश कुमार लिफाफा निकालकर अपनी जेब में रख लेते हैं और चले जाते हैं। वीडियो में मंडी सचिव लिफाफा रखने के बाद हाथ जोड़कर बाहर निकलते हुए भी दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो उन्हीं के किसी स्टाफ ने वायरल किया है। इस घटना ने सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

DM ने सौंपी जांच, एसडीएम का तबादला

वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय, ककोर भेज दिया है। मामले की जांच अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) अविनाश मौर्य को सौंपी गई है। एडीएम ने बताया कि वे सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।

 

Also Read: Kanpur News: नशीली खीर खिला कर 15 लाख की चोरी, पुलिस ने आरोपी दंपति को दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.