अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरखपुर से शुरू की गविष्टी यात्रा, बोले- गौ रक्षा के लिए दिखाएं उंगली की ताकत

Gorakhpur News: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को गोरखपुर के तारामंडल स्थित भारत माता मंदिर से 81 दिवसीय ‘गविष्टी यात्रा’ का शंखनाद किया। इस यात्रा के माध्यम से वह प्रदेश की हर विधानसभा में जाकर गौरक्षा का अलख जगाएंगे। यात्रा के शुभारंभ पर शंकराचार्य ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में पेश किया जाता है, वहां गौ माता की रक्षा के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने इंजन की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि डिब्बे सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए हैं, आम जनता और गौवंश की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

हिंदू विरोधी कानूनों पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि यदि वे गाय को राज्यमाता घोषित कर देते, तो हम उनकी प्रशंसा करते। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस शासनकाल में कई मंदिर टूटे हैं और ऐसे कानून बनाए गए जो भारतीय संस्कृति के विरुद्ध हैं।

समलैंगिकता जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर का नाम लेने वाले लोग उनके ही मूल प्रस्तावों को बदल रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 78 सालों से बिजली-पानी के नाम पर वोट देने के बजाय, इस बार उसी दल को वोट दें जो गौ हत्या और बूचड़खानों को बंद करने का संकल्प ले।

Also Read: बलिया में मुंडन संस्कार के बाद स्नान के दौरान गंगा में डूबने से चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Get real time updates directly on you device, subscribe now.