अवध ओझा ने लिया सियासी संन्यास, AAP को धन्यवाद, अखिलेश यादव को पत्र देकर कही ये बात

Sandesh Wahak Digital Desk: मशहूर कोचिंग टीचर और शिक्षाविद अवध ओझा ने खुले तौर पर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए इस फैसले को अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया। हालांकि, एक पॉडकास्ट में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात का जिक्र करते हुए अपने मन की बात भी सार्वजनिक की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह क्यों चाहते हैं कि उनका आदमी सत्ता में बैठे।

‘न मंत्री बनना, न विधायक’: अखिलेश को दिया पत्र

अवध ओझा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी अखिलेश यादव के साथ तीन घंटे तक चली एक जबरदस्त मुलाकात हुई, जिसमें केवल शिक्षा पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि वह अखिलेश यादव को एक कागज पर लिखकर दे आए हैं, जिसमें स्पष्ट कहा गया है “भैया न तो हमें एमपी बनना है, न विधायक बनना है और न ही मंत्री।”

अपने मन की बात बताते हुए उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश पूरी है कि कोई हमारा आदमी सत्ता में बैठे, ताकि जो हम शिक्षा में चाहते हैं, वो सब काम हो सके।” ओझा ने कहा कि उन्हें लगता है कि अखिलेश यादव को बहुत दिनों बाद कोई ऐसा व्यक्ति मिला, जिससे उन्होंने इतिहास, राजनीति और भूगोल जैसे विषयों पर खुलकर बात की।

AAP को धन्यवाद देकर लिया संन्यास

अवध ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। कुछ समय बाद से ही उनके संन्यास की बात सामने आने लगी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा “अरविंद जी, मनीष जी, संजय जी सभी आप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता आदि, आप सभी का दिल से बहुत बहुत धन्यवाद। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया उसका ऋणी रहूँगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता है। जय हिन्द।”

Also Read:बरेली: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जमानत के एवज में की थी डिमांड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.