T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल का कमाल, ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ ने पलटा मैच, देखें VIDEO
Sandesh Wahak Digital Desk: Axar Patel ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए ऐसा कैच पकड़ा, जिसे ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ कहा जा रहा है।
यह कैच भारत की जीत का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। Arshdeep Singh की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज Will Jacks ने जोरदार शॉट खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी, तभी अक्षर पटेल ने लंबी डाइव लगाकर गेंद को पकड़ लिया।
हालांकि, संतुलन बिगड़ने के कारण वह बाउंड्री लाइन के करीब पहुंच गए, लेकिन गिरने से पहले उन्होंने गेंद को बाहर की ओर उछाल दिया।
वहीं मौजूद Shivam Dube ने तुरंत गेंद को लपककर कैच पूरा कर लिया। रिकॉर्ड में यह कैच शिवम दुबे के नाम दर्ज हुआ, लेकिन इस शानदार प्रयास का श्रेय अक्षर पटेल को भी दिया जा रहा है। इस कैच का वीडियो International Cricket Council ने सोशल मीडिया पर साझा किया।
इस कैच के बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए अंतिम 6 ओवर में 82 रन की जरूरत थी।
सेट बल्लेबाज विल जैक्स के आउट होने से इंग्लैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा और टीम दबाव में आ गई।
मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टीम इंडिया के लिए Sanju Samson ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी दमदार बल्लेबाजी की। Jacob Bethell ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत से 7 रन दूर रह गई।
इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने रोमांचक मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

