शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान के लिए तैयार एक्सिओम-4 मिशन, आज दोपहर होगी लॉन्चिंग
Sandesh Wahak Digital Desk: लंबे इंतज़ार और कई बार टलने के बाद आज वह ऐतिहासिक दिन आ गया है, जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम अंतरिक्ष की ओर रवाना होने जा रही है। एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4) को आज भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।
Up next: Falcon 9 will launch @Axiom_Space's Ax-4 mission to the @Space_Station no earlier than Wednesday, June 25 from pad 39A in Florida → https://t.co/LU1wyD8uZ0 pic.twitter.com/p2sXnMCEiR
— SpaceX (@SpaceX) June 24, 2025
इस मिशन की लॉन्चिंग पहले खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई बार टल चुकी थी। लेकिन इस बार सभी तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और मौसम भी पूरी तरह से साथ दे रहा है। स्पेसएक्स (SpaceX) ने एक्स पर जानकारी दी कि मिशन की सभी तैयारियां पूरी हैं और मौसम भी 90% अनुकूल है।
कौन हैं शुभांशु शुक्ला?
लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला का सफर बेहद प्रेरणादायक है। एक एयरफोर्स अधिकारी से अंतरिक्ष यात्री बनने तक का उनका सफर मेहनत और समर्पण की मिसाल है। शुभांशु ने भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम से शुरुआत की और Su-30 MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, डोनियर और हॉक जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स को 2,000 घंटे से अधिक उड़ाने का अनुभव हासिल किया।
2019 में उन्होंने ISRO के गगनयान मिशन के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें देश के चार चयनित अंतरिक्ष यात्रियों में जगह मिली। उन्होंने रूस और बेंगलुरु में कठिन ट्रेनिंग पूरी की है। शुभांशु ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पढ़ाई की और बाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक किया।
All systems are looking good for Wednesday’s launch of @Axiom_Space’s Ax-4 mission to the @Space_Station and weather is 90% favorable for liftoff. Webcast starts at 12:30 a.m. ET → https://t.co/6RXoybzInV pic.twitter.com/988o685PVF
— SpaceX (@SpaceX) June 24, 2025
मिशन की खास बातें
- मिशन कमांडर: नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन
- पायलट: शुभांशु शुक्ला (भारत)
- स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड)
- टिबोर कपू (हंगरी)
टीम स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट और अत्याधुनिक ड्रैगन अंतरिक्ष यान के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर उड़ान भरेगी। डॉकिंग का संभावित समय गुरुवार शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है।
क्यों है यह मिशन खास?
यह मिशन सिर्फ़ एक और अंतरिक्ष यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के विस्तार का प्रतीक है। शुभांशु शुक्ला जैसे युवा, शिक्षित और अनुभवी वैज्ञानिकों की मौजूदगी भारत को वैश्विक अंतरिक्ष मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है। एक्सिओम मिशन निजी क्षेत्र के माध्यम से अंतरिक्ष यात्रा को आम लोगों और शोध के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। आज दोपहर जब ये चारों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से ऊपर की ओर उड़ान भरेंगे, तो भारत के साथ पूरी दुनिया की नजरें इस रोमांचक मिशन पर होंगी।
Also Read: सीएम योगी ने सामूहिक विवाह योजना पर कसी लगाम, अब डीएम की मौजूदगी में होगा ये अहम काम

