Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न, अनुपस्थित रहे 245 परीक्षार्थी

Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। कुलपति प्रो. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित परीक्षा दो केंद्रों – प्रचेता भवन व रमन भवन – पर कड़ी निगरानी में सम्पन्न कराई गई।

प्रवेश परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित हुई

परीक्षा समन्वयक के अनुसार, एलएलएम, बीफार्मा, डीफार्म और एमएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं। कुल 788 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में एलएलएम व बीफार्मा की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 295 व 234 अभ्यर्थियों में से क्रमशः 91 व 52 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए। वहीं दूसरी पाली में डीफार्म व एमएड की परीक्षा में 98 व 161 अभ्यर्थियों में से क्रमशः 25 व 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण भी किया गया

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार, सह-समन्वयक डॉ. अवध नारायण, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेन्द्र सिंह तथा सहायक समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार सिंह व डॉ. त्रिलोकी यादव ने दोनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रवेश परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने में तैनात पर्यवेक्षकों – प्रो. फर्रूख जमाल, डॉ. संजय चौधरी व डॉ. सिंधु सिंह ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। समन्वयक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।

Also Read: 11 अगस्त को दिल्ली में खुलेगा Tesla का दूसरा भारतीय शोरूम 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.