Ayodhya News: केक काट कर बच्चों ने मनाया डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन, शिक्षकों का हुआ सम्मान
Ayodhya News: अयोध्या के सोनैसा रसूलाबाद स्थित पंडित हृदयराम शर्मा पी.डी. पांडेय इंटर कॉलेज में गुरुवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चूंकि शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश था, इसलिए यह आयोजन शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व ही किया गया।
छात्रों ने सजाईं कक्षाएं
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाया और डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक भी काटा। बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में गिफ्ट भी भेंट किए। प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी और सभी शिक्षक कक्षाओं में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
डॉ. राधाकृष्णन हर शिक्षक के लिए आदर्श – प्रधानाचार्य
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी ने कहा “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने जीवनभर शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य किया और अपनी कार्यशैली के बल पर देश के राष्ट्रपति बने। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। हर शिक्षक को उनकी तरह दूरदर्शी सोच अपनानी चाहिए, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।”

शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेश पाठक ने किया। इस अवसर पर अरविंद वर्मा, राजकुमार कारूस, विनीत मिश्रा, संदीप चक्रवर्ती, सुनील दुबे, अनिल पांडेय, सच्चिदानंद शुक्ला, मनोज दुबे, अरुण द्विवेदी, अमित तिवारी, रामाशंकर यादव, अमित मिश्रा, अशोक मिश्रा, कृष्णानंद तिवारी, विजय श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, मिथिलेश पांडेय, निखिलेश पांडेय, सुनील वर्मा, शुभम पांडेय, विजय सेन, रघुनाथ निषाद समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
Also Read: Sultanpur News: दलित युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

