Ayodhya News: जनसुनवाई और शिविरों में हुआ शिकायतों का निस्तारण, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

Ayodhya News: अयोध्याधाम जोन कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बुधवार को14 शिकायतें सामने आईं। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया और शेष 4 को एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

महापौर ने स्पष्ट कहा कि पेयजल और स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सरजू पुरम कॉलोनी निवासी राम अनुज की सीवर और सफाई संबंधी शिकायत पर तुरंत टीम भेजी गई। वहीं, गृह कर और नामांतरण से जुड़ी विसंगतियों को भी मौके पर सुधारा गया। मीरपुर वार्ड में पेयजल सुविधा के लिए पंप लगाने के लिए जमीन खोजने की जिम्मेदारी पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडेय को सौंपी गई।

25 शिकायतों का निस्तारण

पुरुषोत्तम नगर वार्ड के बरहम बाबा स्थान पर आयोजित शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। इसके अलावा 35 लोगों ने गृह एवं जलकर जमा किया। शिविर में ज्यादातर मामले नाम और मकान नंबर सुधार व टैक्स विसंगति से जुड़े रहे। इनका निस्तारण मुख्य कर अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों की देखरेख में किया गया।

अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कौशलपुरी वार्ड में शिविर लगेगा। इन शिविरों में कर संबंधी समस्याओं का समाधान और बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी।

Also Read: Share Market तेज उछाल के साथ बंद, Sensex 410 अंक चढ़ा, Nifty भी 24,715 पर बंद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.