Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के तहत पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संयोजक हिमांशु शेखर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
सामूहिक प्रयासों पर जोर
प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने निबंधों में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
”हिंदी पखवाड़ा मातृभाषा के प्रति गर्व का प्रतीक है और ऐसे आयोजन भाषा व समाज दोनों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा
निबंध प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल जल्द ही विजेताओं की घोषणा करेगा। कार्यक्रम में डॉ. संजीत पांडेय, डॉ. श्रीश अस्थाना, पवन कुमार और श्याम श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
Also Read: Most Matches as Captain: कौन है भारत का सबसे सफल T20 कप्तान? आंकड़ों से समझिए

