Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के हिंदी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग और अवधी भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज़’ रखा गया था।

प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और निर्धारित विषय पर लगभग 1000 शब्दों में निबंध प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विभाग के समन्वयक प्रोफेसर सुरेंद्र मिश्र, सहायक आचार्य डॉ. सुमन लाल, डॉ. प्रत्याशा मिश्रा, डॉ. निहारिका सिंह और डॉ. दिव्या सिंह का विशेष योगदान रहा।

Ayodhya News (4)

 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा

निष्पक्ष निर्णायक मंडल द्वारा परिणामों की समीक्षा के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं के सम्मान की तिथि और कार्यक्रम की सूचना बाद में घोषित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और साहित्यिक रुचि को प्रोत्साहित करते हैं।

Also Read: रायबरेली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह, दबंगों ने बुजुर्ग महिला और बेटियों को पीटा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.