Ayodhya News: दीपोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर अवध विश्वविद्यालय में बैठक
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में सोमवार को दीपोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने की।
कुलपति ने कहा कि दीपोत्सव रामनगरी अयोध्या की आस्था और गौरव का प्रतीक है। इसे सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को मिलकर टीम वर्क की तरह काम करना होगा। इस बार दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के प्रज्वलन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लगभग 28 लाख दीपों की व्यवस्था की जाएगी।

कुलपति के निर्देश
-
लगभग 32 हजार से अधिक स्वयंसेवकों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा।
-
सुरक्षा की दृष्टि से छोटे बच्चों को स्वयंसेवक नहीं बनाया जाएगा।
-
घाटों को सेक्टर में विभाजित कर कार्य योजना तैयार की जाएगी।
-
स्वयंसेवकों के लाने-ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-
आयोजन में तकनीक का अधिकतम प्रयोग कर सुधार लाने पर बल दिया गया।
बैठक में मौजूद प्राचार्यों और संयोजकों को स्वयंसेवकों का ऑनलाइन डाटा तैयार करने का प्रशिक्षण कंप्यूटर प्रोग्रामर रवि मालवीय ने दिया।
इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. दानपति तिवारी, डीआईओएस पवन कुमार तिवारी, डॉ. बसंत कुमार समेत कई विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अयोध्या का दीपोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व रिकॉर्ड बनाने और रामनगरी की आस्था को जगमग करने के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
Also Read: Lucknow News: मंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश, अलीगढ़ से आया था पीड़ित

