Ayodhya News: विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेधावी छात्रों की अनंतिम पदक सूची जारी
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने 30वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाने वाले पदकों के मेधावियों की “अनंतिम सूची” विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.rmlau.ac.in पर अपलोड कर दी है।
25 सितंबर की शाम 5:00 बजे तक ई-मेल भेज सकते
परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी छात्र/छात्रा को सूची में पदक प्राप्तकर्ता के नाम, पिता के नाम, महाविद्यालय के नाम या स्पेलिंग में कोई त्रुटि दिखाई देने पर वह अपनी आपत्ति या प्रार्थना पत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या ई-मेल coeavadhuni@gmail.com के माध्यम से 25 सितंबर 2025 की शाम 5:00 बजे तक भेज सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द सूची की जाँच कर किसी भी त्रुटि की सूचना दें, ताकि दीक्षांत समारोह के दिन कोई परेशानी न हो।
Also Read: Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस-डीसीएम और कार की टक्कर, 3 की मौत

