Ayodhya News: कड़े परिश्रम से ही मिलती है सफलता – राकेश पांडेय

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक प्रतिनिधि राकेश पांडेय ने सोमवार को पंडित हृदय राम शर्मा पी.डी. पांडेय इंटर कॉलेज, सोनैसा की अंडर-19 बालिका कबड्डी टीम को बधाई दी। हाल ही में विद्यालय की टीम ने जिला चैंपियनशिप जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय पहुंचकर श्री पांडेय ने पूरी टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह जीत बालिकाओं की कड़ी मेहनत और परिश्रम का नतीजा है। उन्होंने कहा – “लगातार मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल होती है। आप सभी छात्राएं इसी तरह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर न सिर्फ अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।”

संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे

राकेश पांडेय ने टीम को आश्वस्त किया कि खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए जो भी संसाधन चाहिए होंगे, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, इसलिए छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी, खेल अध्यापक राजकुमार कारूष, शुभम पांडेय और रंगनाथ पांडेय भी मौजूद रहे। सभी ने टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Also Read: Jaunpur News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.