Ayodhya News: स्वच्छ भारत मिशन की सफलता महिलाओं की विवेकशीलता पर आधारित : प्रो. रितु तिवारी

Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “स्वच्छ भारत मिशन एवं नारी सशक्तिकरण” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। यह आयोजन रामराज अयोध्या फाउंडेशन के वित्त पोषण एवं उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आर्थिक संघ के शैक्षिक सहयोग से हाइब्रिड मोड में सम्पन्न हुआ।

मिशन जनआंदोलन का स्वरूप लेगा

कार्यक्रम का संचालन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में हुआ और अध्यक्षता संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नागपुर की प्रो. रितु तिवारी ने कहा कि “स्वच्छ भारत मिशन की सफलता महिलाओं की विवेकशीलता और तत्परता पर आधारित है। जब महिलाएं जागरूक होंगी, तभी यह मिशन जनआंदोलन का स्वरूप लेगा।” विशेष अतिथि प्रो. अनामिका चौधरी (शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय) ने नारी नवोदय कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता महिला छात्राओं के जीवन में अच्छे स्वास्थ्य का उत्प्रेरक बन सकती है। वहीं, पीजी कॉलेज खुर्जा की प्राचार्य प्रो. डिंपल विज ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर नारी को स्वच्छता बढ़ाने के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए

इस मौके पर यूपिया की रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रो. मृदुला मिश्रा ने आश्वासन दिया कि सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों के रखरखाव में उनका संगठन लगातार सहयोग करेगा। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि और यूपीया की नोडल ऑफिसर प्रो. भारती पाण्डेय ने कहा कि “स्वच्छ एवं स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए हर किसी को स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने छात्राओं को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें निःशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई

संयोजक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं को असहज स्थिति से राहत दिलाना और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन आयोजन सचिव डॉ. सरिता द्विवेदी ने किया। अगले सत्र में प्रो. प्रिया कुमारी, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. रीमा सिंह और डॉ. शालिनी अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अतिथि उपस्थित रहे।

Also Read: Varanasi News: राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरियाली तीज पर प्रतियोगिता आयोजित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.