Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्प, कुलपति ने दी नई दिशा

Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने हेतु कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने संकल्प जताया है। यह संकल्प उन्होंने विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

निरीक्षण कर लिया जायजा 

उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने परिसर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नवीन परिसर स्थित तुलसी एवं धनवंतरी भवन का लोकार्पण किया, साथ ही अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास के तीनों ब्लॉक, आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास, लवकुश एवं सरयू छात्रावास का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में जारी विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई थी।

बैठक में कुलपति ने कहा 

इसी क्रम में आयोजित बैठक में कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हमें पठन-पाठन, शोध एवं प्रशासनिक कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी नए सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सभी जरूरी शैक्षणिक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये लोग मौजूद रहे

बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सीके मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, उप कुलसचिव दिनेश मौर्य, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, अजय कुमार गौतम, डॉ. पीके द्विवेदी, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. दीपशिखा चौधरी, रवि मालवीय, विष्णु यादव सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

कुलपति ने बैठक के अंत में सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की और आगामी दिनों में और अधिक सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Also Read: साड़ी में रश्मिका मंदाना का नया अवतार, फिल्म में पॉलिटिशियन बनने की चर्चा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.