पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार, UP STF ने दबोचा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी आयुष पांडेय को कौशाम्बी से गिरफ्तार कर लिया है। आयुष के पास से 2,150 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी लंबे समय से गिरोहबंद समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
STF को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि थाना मंझनपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 236/2024 (धारा 2/3 – यूपी गिरोहबंद समाज विरोध निवारण अधिनियम, 1986) में वांछित आरोपी आयुष पांडेय करवरिया शुगर मिल के पास मौजूद है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे 17 जून 2025 को दोपहर 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
क्या था मामला?
पूछताछ में आयुष ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह प्रयागराज में कोचिंग पढ़ाते समय एक अन्य कोचिंग संचालक नवीन सिंह के संपर्क में आया। नवीन सिंह को आरओ/एआरओ परीक्षा 2022 का पेपर अरुण सिंह नामक व्यक्ति से मिला था। यह पेपर ₹5 लाख प्रति उम्मीदवार के हिसाब से बेचने की योजना बनाई गई थी।
आयुष ने यह पेपर कई प्रतियोगी छात्रों को उपलब्ध कराया। इस गड़बड़ी के उजागर होने के बाद मंझनपुर थाने में मामला दर्ज हुआ और आयुष फरार हो गया। इसके बाद उस पर ₹1,00,000 का इनाम घोषित किया गया।

आगे क्या?
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंझनपुर थाने में दर्ज केस संख्या 236/2024 के तहत विधिवत हिरासत में लिया गया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Also Read: वाराणसी में CM योगी ने लिया ताज होटल का निरीक्षण, 24 जून को होगी बड़ी बैठक

