Prayagraj News: आज़म खान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें क्वालिटी बार जमीन मामले में जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

यह मामला रामपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है, जिसमें आज़म खान समेत कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। आज़म खान ने इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट की जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने इस मामले पर 21 अगस्त को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुना दिया गया है। इस फैसले के बाद आज़म खान को जेल से राहत मिल गई है।

Also Read: Varanasi News: दारोगा की पिटाई के मामले में नया मोड़, गिरफ्तारी न होने पर नाराज परिजन धरने पर बैठे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.