‘छोटी गली का खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर आजम खान ने कसा तंज

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने 8 अक्टूबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर दौरे की खबर पर अनभिज्ञता जताते हुए तंज कसा है। स्वास्थ्य जांच के बाद दिल्ली से लौटे आजम खान ने कहा कि उन्हें यह जानकारी केवल अखबारों के माध्यम से मिली है।

अखिलेश यादव के दौरे पर तल्ख़ टिप्पणी

सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे आजम खान ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव के रामपुर आने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आजम खान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा ‘हां, इसकी जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फ़ीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा’।

आपको बता दें कि आजम खान तीन दिन तक दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उन्हें सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दिल्ली ले जाया गया था।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद खाने-पीने में बरती सतर्कता

इस दौरान आजम खान ने पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी के आरोपों को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी एक अच्छे नेता हैं और उन्हें कुछ गलतफहमी हो गई है। आजम खान ने स्पष्ट कहा कि ‘जब टीवी पर मुख्तार अंसारी के इंतकाल की खबर आई, तो यह भी खबर आई कि उन्हें धीमा ज़हर दिया जा रहा था। उस खबर से मैं काफी सचेत हो गया। खाने-पीने को लेकर काफी सतर्क हो गया था’।

उन्होंने बताया कि सतर्कता के कारण उन्होंने अपनी डाइट बहुत कम कर दी थी। उन्होंने कहा कि वह खुद तो खाना बना नहीं सकते थे, इसलिए वह दोपहर में एक पतली रोटी और शाम को आधी रोटी खाते थे। भूख मिटाने और पेट भरने के लिए वह नींबू से अचार बना लिया करते थे।

Also Read: 148 साल पुरानी ‘रजिस्टर्ड डाक सेवा’ आज से बंद, अब केवल स्पीड पोस्ट से पहुंचेंगे पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.