आज़म खान का मज़ाकिया अंदाज़, वायरल वीडियो में बोले- काले दिल वाला भी गोरा हो रहा है
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रामपुर स्थित उनके घर के बाहर का बताया जा रहा है, जहाँ वह अपने समर्थकों से बातचीत कर रहे थे। वायरल वीडियो में, हल्के-फुल्के माहौल के बीच, आज़म खान अपने एक समर्थक से उनकी पत्नी द्वारा बनाई गई क्रीम मज़ाकिया अंदाज़ में मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आज़म खान घर से बाहर निकलते हैं और अपने समर्थक को देखते हुए कहते हैं, “आपकी पत्नी जो क्रीम बना रही हैं वो क्रीम थोड़ी सी हमें भी चाहिए।” इस पर उनके समर्थक ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।
मज़ाकिया लहजे को आगे बढ़ाते हुए, आज़म खान कहते हैं, “बड़ा काला-गोरा हो रहा है।” इसके बाद वह अपनी बात पर ज़ोर देते हुए कहते हैं, “काले दिल वाला भी गोरा हो रहा है।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद समर्थक और पत्रकार ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे उनके समर्थक खुश हैं और उनके पुराने मज़ाकिया अंदाज़ को याद कर रहे हैं।
राजनीतिक संदर्भ
सपा नेता आज़म खान जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय बने हुए हैं और अपने समर्थकों तथा पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी अपनी पत्नी के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनकी मुलाकात के बाद, यह माना जा रहा है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है, ख़ासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर उनका प्रभाव है। हाल ही में, समाजवादी पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है।
Also Read: अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव पर किया बड़ा दावा, बोले- नीतीश कुमार ‘चुनावी दूल्हा’, सीएम नहीं बनेंगे

