आजम खान की रिहाई पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, पुलिस ने 73 गाड़ियों का काट दिया तगड़ा चालान

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) मंगलवार को 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल से बाहर लाया गया, जहां उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम खान समेत सैकड़ों समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे।

रिहाई के दौरान जेल के बाहर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इसी क्रम में, आजम खान के स्वागत में आए काफिले की 73 गाड़ियों का पुलिस ने चालान काट दिया है। ये सभी चालान ‘नो पार्किंग’ के नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए हैं, और इन पर करीब 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल भी तैनात किया था।

 

Also Read: ‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा…’ जेल से बाहर आते ही भावुक हुए आजम खान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.