Azamgarh encounter: 50 हज़ार का इनामी कुख्यात गौ-तस्कर वाकिफ ढेर, 44 से अधिक मुकदमे थे दर्ज
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी वाकिफ को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। अपराधी वाकिफ पर विभिन्न जिलों में गौ-तस्करी समेत 44 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।
मिली जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र स्थित जोकहरा गांव में हुई। एसटीएफ की टीम ने स्वाट टीम और दो स्थानीय थानों की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान इनामी वाकिफ मारा गया।

एनकाउंटर के समय वाकिफ के साथ मौजूद तीन अन्य शातिर अपराधी फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन दबिश दे रही है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को अपराध जगत के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एसटीएफ और वाकिफ गैंग के बीच मुठभेड़
- घटनास्थल: 07 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 02:00 बजे, आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में सनोपुर से जोकहरा जाने वाले रास्ते (नदी के पुल के पास)।
- कार्यवाही: पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में एसटीएफ मुख्यालय और गोरखपुर फील्ड इकाई की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की।
- मुठभेड़: एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वाकिफ अपने गैंग के साथ इस रास्ते से गोवंश की खेप लेकर तस्करी के लिए जाने वाला है। जब पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।
- परिणाम: घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी हरैया ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, जिसकी पहचान वाकिफ पुत्र कलीम (निवासी नियाऊज, फूलपुर, आजमगढ़) के रूप में हुई।
वाकिफ का आपराधिक रिकॉर्ड और बरामदगी
वाकिफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में निर्मम गौ-तस्करी, पशु चोरी, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक कृत्यों में संलिप्त था।
| गिरफ्तार अपराधी का विवरण | बरामदगी का विवरण |
| नाम: वाकिफ पुत्र कलीम | असलहे: 01 अदद 12 बोर बंदूक, 01 अदद .38 बोर रिवाल्वर, 01 अदद .315 बोर तमंचा। |
| निवास: ग्राम नियाऊज, थाना फूलपुर, आजमगढ़। | अन्य सामान: 01 अदद चोरी की पिकअप लोडर, 04 अदद चोरी के गोवंश। |
| इनाम: आजमगढ़ DIG द्वारा ₹50,000/- घोषित। | कारतूस: भारी मात्रा में जिंदा एवं खोखा कारतूस। |
Also Read: बिहार में चुनाव आधी सीटों पर हुआ, पर फ़ैसला पूरा आ गया है: अखिलेश यादव

