आजमगढ़: ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्य में लापरवाही, कृषि विभाग के दो कर्मचारी निलंबित
Sandesh Wahak Digital Desk: आजमगढ़ ज़िले में फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों का डेटाबेस) के कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी (DM) रविंद्र कुमार के सख्त रुख के बाद कार्रवाई की गई है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने विभाग के दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने 8 नवंबर को एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान, प्रति कर्मचारी दिए गए लक्ष्य के मुकाबले तेजू सिंह यादव और सतीश कुमार नामक दो कर्मचारियों की कार्य प्रगति अत्यंत कम पाई गई। निर्देशों के अनुपालन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।
Also Read: बागपत एनकाउंटर: चर्चित अनुज नैण हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

