Azamgarh News: CO पत्नी से परेशान डॉक्टर ने लगाई गुहार, बोले- बीवी देती है जेल भेजने की धमकी

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सहायक प्रोफेसर डॉ. सत्यम ने अपनी पत्नी, सीओ सदर आस्था जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर का कहना है कि उनकी पत्नी उन्हें लगातार धमकी देती हैं कि अगर वह उनके कहे अनुसार नहीं चले, तो वह उन्हें जेल भिजवा देंगी।

“कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो जेल भेज दूंगी”

डॉ. सत्यम के मुताबिक, उनकी शादी जून 2023 में बलिया निवासी आस्था जायसवाल से परिवार की रज़ामंदी से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद अप्रैल 2024 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ। लेकिन बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। डॉक्टर का आरोप है कि पत्नी उनसे अलग रह रही हैं और बातचीत करने पर अक्सर उन्हें धमकी देती हैं।

डॉ. सत्यम का कहना है कि उनकी पत्नी अक्सर ऐसा कहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटे का नाम उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया। पहले बच्चे का नाम “अथर्व गुप्ता” रखा गया था, लेकिन बाद में बिना अनुमति के उसका सरनेम बदलकर “अथर्व जायसवाल” कर दिया गया।

Azamgarh News

एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

वहीं पत्नी के व्यवहार से परेशान डॉक्टर सत्यम गुरुवार को आज़मगढ़ के एसपी अनिल कुमार से मिलने पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्नी के परिवार से भी इस मामले में बातचीत की, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

एसपी अनिल कुमार ने इस पर कहा कि डॉक्टर सत्यम ने कोई औपचारिक शिकायत या केस दर्ज नहीं कराया है। यह मामला फिलहाल व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, इसलिए बिना जांच के किसी नतीजे पर पहुँचना उचित नहीं होगा।

 

Also Read: बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी राबड़ी देवी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.