Azamgarh News: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर
Azamgarh News: कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला वन ट्रिलियन डॉलर सेल की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी और मत्स्य विभाग को उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने जिले में पशुओं की घटती संख्या पर असंतोष जताया और संबंधित अधिकारियों को इस पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं द्वितीयक क्षेत्र में 40 से अधिक श्रमिकों वाले कारखानों का पंजीकरण कराने के लिए सहायक निदेशक, कारखाना एवं उपायुक्त उद्योग को आदेश दिया गया।
तृतीयक क्षेत्र की समीक्षा
डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत उपभोग की भी समीक्षा की और सभी विभागों को आदेश दिया कि अद्यतन व त्रुटि-रहित आंकड़े नियमित रूप से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
जिले की अर्थव्यवस्था का ब्योरा
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम दरश यादव ने बैठक में बताया कि आजमगढ़ का प्रति व्यक्ति निवल घरेलू उत्पाद ₹48,652 है, जबकि वार्षिक औसत वृद्धि दर (CAGR) 12% दर्ज की गई है।
जनपद के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में –
- प्राथमिक क्षेत्र (कृषि व allied सेक्टर) का योगदान 32.53%
- द्वितीयक क्षेत्र (उद्योग) का योगदान 16.5%
- तृतीयक क्षेत्र (सेवाएं) का योगदान 50.52% है।
डीएम ने तृतीयक क्षेत्र का योगदान अधिक होने पर सवाल उठाया। इस पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में बड़े कारखानों का अभाव है, वहीं तृतीयक क्षेत्र में कम पूंजी में सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं – जैसे ई-रिक्शा संचालन, ब्यूटी पार्लर इत्यादि। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गंभीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read: Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि 30 अगस्त तक बढ़ी

