Azamgarh News: झाड़-फूंक और चंगाई सभा के बहाने अंधविश्वास फैलाने का आरोप

Azamgarh News: जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फूलेश गांव में अंधविश्वास और धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की रहने वाली गीता देवी पिछले कई वर्षों से अपने घर पर “चंगाई सभा” का आयोजन कर रही हैं। इन सभाओं में गांव की भोली-भाली महिलाओं और बच्चों को बुलाया जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गीता देवी इन सभाओं में भूत-प्रेत और बीमारी दूर करने के नाम पर झाड़-फूंक करती हैं और लोगों को चमत्कारों का लालच देकर गुमराह करती हैं। धीरे-धीरे इन लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव में अंधविश्वास और भ्रम का माहौल बन रहा है। भोले-भाले लोग इलाज की उम्मीद में इन सभाओं में जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें धार्मिक रूपांतरण की दिशा में ढकेला जाता है।

मुकदमा पंजीकृत

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए, ताकि गांव  में लोगों की आस्था और सामाजिक माहौल को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैनथाना ने बताया कि दीदारगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुलेश में धर्मांतरण के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्ट-  राम अवतार उपाध्याय

Also Read: Ayodhya News: कड़े परिश्रम से ही मिलती है सफलता – राकेश पांडेय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.