Azamgarh News: 21 साल बाद मिला इंसाफ, अजीत राय हत्याकांड के सभी आरोपियों को उम्रकैद

Sandesh Wahak Digital Desk: आजमगढ़ के शिब्ली कॉलेज के पूर्व छात्र नेता अजीत राय हत्याकांड के सभी आरोपियों को 21 साल बाद आज न्याय मिला। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या 1 अजय कुमार शाही ने इस मामले में सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

यह घटना 9 सितंबर 2004 को हुई थी। उस समय इस हत्याकांड को लेकर पूरे जिले में तनाव फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ भी आजमगढ़ आ रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जीयनपुर में ही रोक लिया था। तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ वापस लौट गए थे।

इस मामले की सुनवाई 21 साल तक चली। यह एक दिलचस्प संयोग है कि जिस तारीख को अजीत राय की हत्या हुई थी, ठीक 21 साल बाद उसी तारीख को कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

आपको बता दें कि अजीत राय हत्याकांड के चार साल बाद 7 सितंबर 2008 को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना को योगी आज भी नहीं भूले हैं और कई बार सार्वजनिक मंचों से इसका जिक्र करते हैं।

Also Read: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.