आजमगढ़ में ‘पेशाबकांड’! बैंककर्मी ने दोस्त के चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक घिनौनी और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर इलाके में एक बैंककर्मी ने अपने ही पड़ोसी और दोस्त के चेहरे पर पेशाब कर दी। इस घटना का 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी गुस्सा है।
नशे की हालत में की गई शर्मनाक हरकत
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक नशे की हालत में जमीन पर बेबस पड़ा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके चेहरे पर पेशाब कर रहा है। आरोपी की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है, जो मऊ जिले के एक बैंक में कार्यरत है और आजमगढ़ के रैदोपुर इलाके में किराए पर रहता है।
पुलिस जाँच में सामने आया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है, लेकिन आपसी मनमुटाव या रंजिश के चलते अब इंटरनेट पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर इस घटना के खिलाफ भारी आक्रोश है और #AzamgarhPeshabKand ट्रेंड कर रहा है।
पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी साहिल कुमार को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हालाँकि पीड़ित युवक ने अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी पुरानी दुश्मनी का नहीं, बल्कि नशे की हालत में की गई शर्मनाक हरकत थी।
स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को उदाहरण बनाकर सख्त सज़ा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में कोई दोबारा ऐसी हरकत न कर सके।
Also Read: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित स्लीपर बस डिवाइडर तोड़कर पलटी, 40 से अधिक यात्री घायल

