उपराष्ट्रपति चुनाव: इंडिया गठबंधन उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन

Sandesh Wahak Digital Desk: देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ चुका है। विपक्षी गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

गौरतलब है कि सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने भी अपनी तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है।

इस चुनावी लड़ाई में संख्याबल के हिसाब से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का पलड़ा भारी दिख रहा है।

एनडीए का गणित: लोकसभा में 298 और राज्यसभा में 128 सांसदों के साथ एनडीए के पास कुल 421 सांसद हैं।

अन्य दलों का समर्थन: वाईएसआरसीपी ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में कुल 433 सांसदों का समर्थन हो गया है।

दूसरी ओर, ‘इंडिया’ गठबंधन के पास लोकसभा में 235 और राज्यसभा में 77 सांसद हैं, जिससे उनकी कुल संख्या 312 हो जाती है। अगर आम आदमी पार्टी के 11 सांसदों का समर्थन भी मिल जाता है, तो यह संख्या 325 तक पहुंच सकती है। यह चुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Also Read: Lucknow News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर महापौर ने दी श्रद्धांजलि, लालबाग में उमड़ी भीड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.