बाबा टीकाराम तीर्थ का होगा पर्यटन विकास, CM योगी ने दिया आश्वासन
Sandesh Wahak Digital Desk: हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक बाबा टीकाराम तीर्थस्थल का अब जल्द ही पर्यटन विकास होने जा रहा है। डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार ने इस तीर्थस्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए जो प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा था, उस पर अब कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा टीकाराम तीर्थस्थल के पर्यटन विकास प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की मांग रखी। सीएम योगी ने प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि बाबा टीकाराम तीर्थस्थल को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया गया तो न सिर्फ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे, बल्कि जिले की पहचान भी पूरे प्रदेश में मजबूत होगी।
Also Read: दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

