Big Bash League में बाबर आजम का सफर खत्म, दिया भावुक बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आजम बिग बैश लीग (BBL) 2025–26 से बाहर हो गए हैं।

उनकी फ्रेंचाइज़ी सिडनी सिक्सर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। फाइनल्स से ठीक पहले बाबर के बाहर होने की खबर से टीम को बड़ा झटका लगा है।

बाबर आजम ने खुद वीडियो संदेश के जरिए अपने फैंस को जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें नेशनल ड्यूटी के कारण टीम छोड़नी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज़ के लिए बुलाया है, जिसकी वजह से उनका बिग बैश सफर यहीं समाप्त हो गया।

Babar Azam

फाइनल्स से पहले बाहर हुए बाबर

सिडनी सिक्सर्स को चैलेंजर फाइनल में होबार्ट हरिकेन्स से भिड़ना था। इस मैच की विजेता टीम को फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना करना है।

ऐसे अहम मुकाबले से पहले बाबर आजम का बाहर होना सिक्सर्स के लिए रणनीतिक रूप से नुकसानदेह माना जा रहा है।

बिग बैश में बाबर का प्रदर्शन

मौजूदा सीज़न में बाबर आजम का प्रदर्शन लगातार आलोचनाओं में रहा। उन्होंने 11 मैचों में 202 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 103.06 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक, 3 छक्के ही देखने को मिले।

आंकड़ों के मुताबिक, बिग बैश लीग के इतिहास में 200 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में बाबर आजम का स्ट्राइक रेट अब तक का सबसे कम रहा है, जिसे लेकर भी चर्चा तेज़ रही।

29 जनवरी से शुरू होगी टी20 सीरीज़

बाबर आजम जिस घरेलू टी20 सीरीज़ के लिए पाकिस्तान लौटे हैं, उसका आगाज़ 29 जनवरी से होगा।

अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि बाबर नेशनल टीम में किस तरह वापसी करते हैं और अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दे पाते हैं या नहीं।

Also Read: IPL 2026 शेड्यूल में देरी… चुनाव, वेन्यू और सुरक्षा बने बड़ी वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.