निवेशकों के लिए बुरी खबर, लिस्टिंग डे पर ही क्रैश हो सकता है ये शेयर

Lenskart IPO News : आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के आईपीओ की लिस्टिंग से पहले ही निवेशकों के लिए चिंता की खबर आ गई है। ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपिटल ने इस आईपीओ को ‘सेल’ यानी ‘शेयर बेचें’ की रेटिंग दी है। फर्म ने लेंसकार्ट के शेयर का लक्ष्य मूल्य (टारगेट प्राइस) ₹337 रखा है, जो कंपनी के आईपीओ के सबसे ऊपरी मूल्य ₹402 से करीब 16% कम है।

ग्रे मार्केट में भी माहौल ठंडा

आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) में भारी गिरावट देखी गई है। यह प्रीमियम अपने चरम पर ₹120 के स्तर से गिरकर मात्र ₹15 के आसपास पहुंच गया है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद सिर्फ 3-4% की मामूली बढ़त की उम्मीद की जा रही है।

Exclusive: Lenskart sets stage for IPO with public entity conversion

हालांकि, आईपीओ के लिए निवेशकों की दिलचस्पी काफी अच्छी रही थी। ₹7,278 करोड़ के इस इश्यू को शेयर बिक्री के आखिरी दिन 28.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) ने सबसे ज्यादा 40.35 गुना बोली लगाई, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों ने 18.23 गुना और छोटे निवेशकों (आरआईआई) ने 7.54 गुना सब्सक्रिप्शन दिया।

क्या है कंपनी की योजना?

लेंसकार्ट अपने आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल देश भर में नए कंपनी संचालित स्टोर (CoCo) खोलने और उनके लीज व लाइसेंस शुल्क चुकाने में करेगी। कंपनी ने अपना आईपीओ ₹382-402 प्रति शेयर के दाम पर पेश किया था। इसमें ₹2,150 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए और प्रवर्तकों व निवेशकों ने 12.75 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) की।

2008 में स्थापित लेंसकार्ट ने 2010 में ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया था और अब इसके स्टोर देश के बड़े शहरों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में भी मौजूद हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.