Badaun: युवक ने सांप को मारा और फिर जलाया, पुलिस ने लिया एक्शन
बदायूं जिले (Badaun District) के बिसौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक सांप को मारकर उसे आग में जलाने के मामले में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: बदायूं जिले (Badaun District) के बिसौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक सांप को मारकर उसे आग में जलाने के मामले में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात की है और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने वन विभाग के कर्मी कृष्ण कुमार यादव की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कृष्ण कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि यादव को अपने मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि बांस की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने एक सांप को मार डाला और फिर उसे जला दिया। इसके बाद कृष्ण कुमार यादव, पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन के सदस्य विभोर शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कोई सबूत नहीं मिला।
इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सांप को मारने के बाद उसे जला दिया था। आरोपी की पहचान जोहैब के रूप में हुई है।
बिसौली थाने के थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जोहैब के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जोहैब की तलाश की जा रही है।