बहराइच हादसा: AMU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. फैज़ुल हसन ने मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख

Bahraich News: हाल ही में कैसरगंज के नीमदीपुर गांव में सरयू नदी में डूबने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. फैज़ुल हसन ने उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों और छोटे बच्चों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

क्या था मामला?

यह दुखद घटना बीते बुधवार को हुई, जब नीमदीपुर गांव के रहने वाले अजय (28), और उनके लखनऊ से आए दो ममेरे भाई, गोपी निषाद (19) और अंकुश निषाद (16) की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई।

बताया गया है कि अजय की पत्नी आरती (25) का दस दिन पहले निधन हो गया था और बुधवार को उनका दसवां संस्कार था। रात करीब 8:30 बजे संस्कार खत्म होने के बाद, तीनों युवक नदी में नाव से सैर करने गए थे। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिवारवालों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

रात भर चले तलाशी अभियान के बाद, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे गोपी का शव नदी में उतराता हुआ मिला। इसके बाद, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान जारी रखा और सुबह 11 बजे अजय और अंकुश का शव भी नदी की झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद हुआ।

एसडीएम कैसरगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि नाव और तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं, और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

डॉ. फैज़ुल हसन के साथ इस दौरान अदनान खान, अज्जन जहीर खान, जमील अहमद, अख्तर अली और एजाज खान भी मौजूद थे।

Also Read: मुर्दों का नाम नहीं लेना चाहता, तेज प्रताप ने RJD के अंदरूनी कलह पर दिया बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.