Bahraich: कैसरगंज में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 90 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर हुआ निस्तारण
Sandesh Wahak Digital Desk: बहराइच जिले की कैसरगंज तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
शिकायतों का विभागवार विवरण इस प्रकार है:
राजस्व विभाग से संबंधित: 62
सर्वे से संबंधित: 11
पुलिस विभाग: 5
विद्युत विभाग: 4
नलकूप विभाग: 1
नगर पंचायत: 2
वन विभाग: 1
विकास विभाग (ब्लॉक स्तर): 3
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ): 1
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक बहराइच रामनयन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच, मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, डीएफओ, बीडीओ कैसरगंज, कृषि अधिकारी बहराइच समेत जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Also Read: महेशपुर : शिक्षिका के जुनून और मेहनत ने बदल दी परिषदीय विद्यालय की तस्वीर

