Bahraich News: जरवल में हाईवे किनारे की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जरवल कस्बे के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित कई दुकानों में बीती रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

इस आग की चपेट में जहांगीरी मिष्ठान, अनवार मिष्ठान, कमरुद्दीन पान, सलमान फल, साजिद बिरयानी समेत कई दुकानें आ गईं। सबसे ज्यादा नुकसान अनवार मिष्ठान की दुकान को हुआ, जिसका करीब पाँच लाख रुपये का सामान पूरी तरह से जल गया। सभी दुकानों को मिलाकर कुल मिलाकर लगभग दस लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

इस घटना पर दुख जताते हुए, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के कैसरगंज विधानसभा प्रभारी फरीद अहमद ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित दुकानदारों के लिए तुरंत मदद और उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन मेहनती दुकानदारों की रोजी-रोटी इस आग में खत्म हो गई है, और सरकार की मदद के बिना उनकी भरपाई करना मुश्किल होगा।

 

Also Read: ‘वोकल फॉर लोकल’ से साकार हो रहा दीनदयाल उपाध्याय का सपना: सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.