Bahraich News: कैसरगंज में बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने बांटे 8000 कंबल, उमड़ी भारी भीड़
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जहां कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने मानवता की एक बड़ी मिसाल पेश की है। कैसरगंज तहसील के हुजूरपुर स्थित बाबू सुंदर सिंह महाविद्यालय में एक विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 8 हजार गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिए गए। कार्यक्रम के आयोजन चंद्रशेखर सिंह आजाद और उनके भाई आनंद शेखर सिंह द्वारा किया गया।
दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाया मान
इस सेवा कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे। उनके साथ पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और बहराइच के पुलिस अधीक्षक (SP) राम नयन सिंह ने भी शिरकत की। इन अतिथियों ने न केवल अपने हाथों से लोगों को कंबल ओढ़ाए, बल्कि उनसे बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना।

“अंतिम व्यक्ति की सेवा ही सच्ची राजनीति”
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है। राजनीति का असली उद्देश्य भी यही होना चाहिए।” उन्होंने फाउंडेशन के इस नेक काम की सराहना करते हुए कहा कि जब सामाजिक संगठन इस तरह आगे आते हैं, तभी समाज मजबूत होता है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी थपथपाई पीठ
फाउंडेशन की इस मुहिम में प्रशासन का भी पूरा सहयोग और सराहना मिली। कार्यक्रम में मौजूद एसपी राम नयन सिंह, एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह और सीओ डीके श्रीवास्तव ने इस पहल को जनकल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
जरूरतमंदों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कंबल लेने आए बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरों पर एक अलग ही सुकून नजर आया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संकल्प जताया कि कड़ाके की इस ठंड में जिले का कोई भी गरीब असहाय महसूस न करे, इसके लिए उनका यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Also Read: लखनऊ में गरजा बाबा का बुलडोजर, 2 करोड़ की सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा

