बहराइच में सियासी बवाल: सैय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी पर विवादित टिप्पणी, डॉ. फैज़ुल हसन ने एसपी को लिखा पत्र

Bahraich News: सैय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी रह.अ. की दरगाह को लेकर सोशल मीडिया और जनसभाओं में दिए जा रहे भड़काऊ बयानों पर अब कार्रवाई की मांग उठने लगी है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. फैजुल हसन ने बहराइच के पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर ऐसे असामाजिक तत्वों और नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

अपने पत्र में डॉ. फैजुल हसन ने कहा है कि सैय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और उनकी दरगाह बहराइच की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है। लेकिन कुछ सालों से कुछ लोग लगातार उनके खिलाफ नफरत भरे बयान दे रहे हैं, जिससे समाज में वैमनस्यता फैलने का खतरा है।

डॉ. हसन ने विशेष रूप से सुहेलदेव के नाम पर कुछ समूहों द्वारा दिए जा रहे बयानों का जिक्र किया, जो खुलेआम सोशल मीडिया और जनसभाओं में दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तत्वों ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और बहराइच जिला अध्यक्ष पर इनाम घोषित कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

डॉ. हसन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऐसे भड़काऊ बयानों और धमकियों का तुरंत संज्ञान लिया जाए, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयानों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बहराइच हमेशा से शांति और भाईचारे की मिसाल रहा है और पुलिस के हस्तक्षेप से यह माहौल सुरक्षित रहेगा।

 

Also Read: रोजगार की कमी से ऑनलाइन गेमिंग का शिकार हो रहा युवा, अजय राय ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.