Bahraich News: डिप्टी सीएम की बैठक में सपा विधायक को नहीं मिली एंट्री, जानें क्या था मामला ?

Bahraich News: जिले में सपा और भाजपा की राजनीतिक खींचतान का अनोखा मामला सामने आया है। यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों को भी अपनी समस्याएं रखने के लिए बुलाया गया था।

विधायक को अपनी बात रखना पड़ा भारी

हालांकि, बैठक में पहुंचे सपा विधायक आनंद यादव को उस समय बड़ा झटका लगा जब डिप्टी सीएम के आते ही उन्हें सभागार से बाहर निकाल दिया गया। विधायक का आरोप है कि पहले उनसे यह कहकर बाहर जाने को कहा गया कि डिप्टी सीएम को गोपनीय चर्चा करनी है। लेकिन जब उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की तो डीएम और सीडीओ को भेजकर जबरन उन्हें बाहर करवा दिया गया।

अदालत तक ले जाने की चेतावनी

इस पूरे घटनाक्रम से आक्रोशित विधायक ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने इस मामले को अदालत तक ले जाने की चेतावनी भी दी है।

स्थानीय राजनीति में इस घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां सपा विधायक इसे लोकतंत्र का अपमान बता रहे हैं, वहीं भाजपा नेताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read: Chandauli News: अवैध अस्पतालों का भंडाफोड़, फर्जी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.