Bahraich News: सोशल मीडिया बैन के विरोध में नेपालगंज में उग्र प्रदर्शन, बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई

Bahraich News: रुपईडीहा-नेपाल बॉर्डर पर मंगलवार को नेपालगंज में सोशल मीडिया एप्स पर प्रतिबंध के विरोध में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका, बीपी चौक और धम्मबोझी चौक पर तोड़फोड़ और आगजनी की। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी और हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

विरोध को उग्र बनाया

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नेपालगंज में प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध को उग्र बनाया। बीपी चौक पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं पर गोली चलाने की घटना निंदनीय है और ओली सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि जब तक प्रधानमंत्री केपी ओली अपना पद नहीं छोड़ते, विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान रुपईडीहा बॉर्डर पर आवागमन बाधित रहा। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने अलर्ट मोड में रहकर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने नेपाल की गतिविधियों पर नजर रखते हुए बॉर्डर पर कैंप स्थापित किए हैं ताकि हालात नियंत्रित रह सकें।

Also Read: Deoria News: छपरा इंटरसिटी का इंजन बिना कोच हुआ रवाना, लोगों में अफरा- तफरी मची

Get real time updates directly on you device, subscribe now.