Balrampur News: CRM टीम ने डीएम से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर जताया संतोष

Sandesh Wahak Digital Desk:  बलरामपुर जनपद के दौरे पर पहुंची कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) टीम ने बुधवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन से शिष्टाचार भेंट की। टीम ने अपने भ्रमण के दौरान देखी गई व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी डीएम को दी।

टीम ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक पाया गया है। साथ ही, कुछ बिंदुओं पर सुधार के सुझाव भी दिए गए, ताकि सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाया जा सके।

रिपोर्ट: योगेंद्र त्रिपाठी

 

Also Read: बलरामपुर में मां की ममता हुई बेबस: इलाज के लिए हाथ जोड़ भीख मांगती रही, CRM टीम देखती रही

Get real time updates directly on you device, subscribe now.