Balrampur News: छोले-समोसे की प्लेट में कीड़ा देखकर भड़के ग्राहक, प्रशासन से शिकायत

Balrampur News: जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। संतोषी माता मंदिर के पास स्थित मशहूर राज मिष्ठान भंडार में ग्राहकों को परोसी गई छोले-समोसे की थाली में कीड़ा निकल आया। प्लेट में कीड़ा देखकर ग्राहक दंग रह गए, लेकिन दुकानदार की प्रतिक्रिया और भी चौंकाने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राहुल नामक निवासी सहित कुछ लोग राज मिष्ठान भंडार पहुंचे। उन्होंने छोले-समोसे की थाली मंगाई। परोसने के बाद जैसे ही ग्राहक खाने लगे, छोले की प्लेट में कीड़ा नजर आया। आपत्ति जताने पर दुकानदार ने लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा – “ऐसा तो हो जाता है, कभी-कभी निकल जाता है, हम दूसरी प्लेट दे देंगे।”

ग्राहकों का गुस्सा भड़का

दुकानदार का यह गैरजिम्मेदाराना रवैया सुनकर ग्राहक भड़क उठे। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि यह केवल गंदगी का मामला नहीं है, बल्कि सीधे-सीधे जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग खाना खाते हैं, वहां स्वच्छता की इतनी बड़ी अनदेखी खतरनाक साबित हो सकती है।

जांच कराने की अपील

लोगों ने जिले के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच कराने की अपील की। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। लेकिन सवाल बड़ा है – आखिर कब तक ग्राहकों की थाली में कीड़े-मकोड़े परोसे जाते रहेंगे और दुकानदार “ऐसा तो हो जाता है” कहकर जिम्मेदारी से बचते रहेंगे?

Also Read: Varanasi News: जनसंख्या नियंत्रण कानून और लव जिहाद के खिलाफ विश्व हिंदू रक्षा परिषद का संकल्प मार्च

Get real time updates directly on you device, subscribe now.