Balrampur News: आरा मशीनों पर होती है अवैध व जंगली लकड़ियों की चिरान, वन विभाग की टीम ने बरामद की लकड़ी

Balrampur News: जनपद बलरामपुर में आरा मशीनों पर अवैध और जंगली लकड़ियों की चिरान का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। वन विभाग की सुरक्षा टीम ने तुलसीपुर क्षेत्र में स्थित एक आरा मशीन से अवैध लकड़ी बरामद कर बड़ा खुलासा किया है। बरामद की गई लकड़ियों को वन विभाग की टीम द्वारा तुलसीपुर यूनिट के सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्रों द्वारा बताया जाता है मामले की जांच रेंजर जनकपुर कर रहे हैं। इस मामले शनिवार को डीएफओ खुद मौके पर आए थे।

सूत्रों के अनुसार, तुलसीपुर निवासी अमर सिंह की आरा मशीन से कुल आठ बोटे शीशम और सागवान की लकड़ियां बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये लकड़ियां जंगली हो सकती हैं। यदि ऐसा है तो सवाल उठता है कि कड़ी निगरानी और कदम-कदम पर पहरे के बावजूद जंगल से लकड़ी की कटाई कैसे हुई।

Balrampur News: आरा मशीनों पर होती है अवैध व जंगली लकड़ियों की चिरान, वन विभाग की टीम ने बरामद की लकड़ी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ और जनकपुर रेंजर संयुक्त रूप से जांच में जुटे हुए हैं। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि पकड़ी गई लकड़ियां वन विभाग और पुलिस विभाग के कुछ कर्मियों से भी जुड़ी हो सकती हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

फिलहाल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। कोई अधिकारी यह बताने को नहीं तैयार है कि लकड़ियां किसकी थी और यहां तक चिरान के कैसे पहुंची? साथ ही, यह भी कोई अधिकारी नहीं बता रहा है कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है जबकि लकड़ियों को 27 शाम को बरामद किया था।

Balrampur News: आरा मशीनों पर होती है अवैध व जंगली लकड़ियों की चिरान, वन विभाग की टीम ने बरामद की लकड़ी

अब सवाल उठता है कि क्या जांच में बड़े-बड़े “कलाकार” फंसेंगे या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा, यह आने वाला वक्त बताएगा। वन विभाग की कार्यप्रणाली और जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था पर इस घटना ने एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है। गौरतलब है कि बलरामपुर जिला सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण्य के 450 वर्ग किमी क्षेत्र से घिरा हुआ है। जिसकी रक्षा के लिए शासन के द्वारा कई कड़े नियम बनाए गए हैं, लेकिन इन नियमों को धता बताते हुए लगातार लकड़ी माफिया और वन माफिया जंगल और ग्रामीण इलाकों अवैध कटान को अंजाम देते हैं।

रिपोर्ट- योगेन्द्र विश्वनाथ त्रिपाठी

Also Read: UP STF के हत्थे चढ़ा इनामी गैंगस्टर आकाश यादव, आंखों में मिर्ची झोंककर लूट करने वाले गैंग का था सरगना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.