Balrampur News: घरेलू कलह के चलते पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हत्यारोपी पति गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: बलरामपुर जिले में एक दिल को दहला देने घटना सामने आई है। जिले के सुदूर इलाके में एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नशे में पीट पीटकर कर हत्या कर दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने आरोपी पर आरोप लगाया है कि वह रोजाना शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर अभियोग लिखकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुवा कलां गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की हत्या हुई है और उसके परिवार वाले इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहे थे।
उपचार के दौरान हुई मृत्यु
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में पाया गया कि महिला का पति रोज़ शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। बीते रात भी वह अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। गांव के लोगों ने आवाज सुनी थी लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया क्योंकि उन्हें पता था कि पति रोज़ ही पत्नी को पीटता है। पति की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। एसपी ने बताया कि सभी पहलुओं पर साक्ष्य एकत्रित करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: कुशीनगर: सुकरौली में दवा दुकानों पर लखनऊ टीम का एक्शन, आमजन को राहत देने की तैयारी

