बलरामपुर के धीरेंद्र ने किया कमाल, CA की परीक्षा में पाई सफलता
Sandesh Wahak Digital Desk: बलरामपुर जिले के छोटे से गाँव देवरिया के रहने वाले धीरेंद्र तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि अगर सपने देखने की हिम्मत हो और उन्हें पूरा करने का जुनून हो, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। उन्होंने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
धीरेंद्र तिवारी की सफलता यह बताती है कि संसाधनों की कमी किसी भी सपने के सामने बाधा नहीं बन सकती। गाँव के साधारण माहौल और सीमित सुविधाओं के बावजूद, धीरेंद्र ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लगातार मेहनत करके वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना देशभर के लाखों छात्र देखते हैं।
धीरेंद्र की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का गौरव बढ़ा दिया है। इस उपलब्धि के बाद से देवरिया गाँव में हर्षोल्लास का माहौल है। उनके माता-पिता और शुभचिंतक उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों और ग्रामीणों का कहना है कि धीरेंद्र ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
रिपोर्ट: योगेंद्र त्रिपाठी
Also Read: Balrampur: 82 बीघा फसल ट्रैक्टरों से रौंदी, किसान की मेहनत बर्बाद,…

