Banda News: अटल आवासीय विद्यालय के 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
Banda News: बांदा जिले में अटल आवासीय विद्यालय अच्छरौड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अचानक 50 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इस घटना से स्कूल और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

वायरल फीवर की चपेट में बच्चे
स्कूल प्रशासन ने बताया कि बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। ज्यादातर बच्चे पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर की चपेट में थे। अचानक स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। बच्चों के भर्ती होते ही अस्पताल में कई डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया। सीएमएस ने खुद मामले को संज्ञान में लेकर मेडिकल टीम को अलर्ट किया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम, डीएसपी और तहसीलदार सहित कई अफसर अस्पताल में मौजूद रहे और बच्चों के इलाज की जानकारी लेते रहे।
बच्चे तेजी से हो रहे रिकवर
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है।
Also Read: ED: ऑनलाइन गेमिंग मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी जब्त

